वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में शनिवार को दो दिनी किसान मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वैज्ञानिक प्रगति किसानों तक जमीनी स्तर पर पहुंचे, तब इनकी सार्थकता है। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। कृषि मेले के शुभारंभ के बाद अतिथियों ने विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल का भ्रमण किया। किसानों, वैज्ञानिकों और प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए तकनीकों, उत्पादों और नवाचारों के बारे में जाना। कृषि मंत्री ने बीएचयू में ऐसे आयोजनों के माध्यम से शोध संस्थानों और किसानों के बीच की दूरी कम करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नवाचारों को किसानों की उत्पादकता, स्थिरता और आय में वृद्धि के लिए बढ़ाने का सुझाव...