कटिहार, जुलाई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, नवाचार और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा राजीव कुमार की अध्यक्षता में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती), पटना से प्राप्त वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों के अनुरूप जिले की विस्तृत कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। किसानों के प्रशिक्षण, तकनीकी जागरूकता, फसल विविधीकरण, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीएओ ने आत्मा प्रबंधन समिति पुस्तिका के माध्यम से उपस्थित आत्मा शासी परिषद...