प्रयागराज, फरवरी 20 -- इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के सदस्य व मुट्ठीगंज निवासी खाद व्यवसायी संजय गुप्ता (बबलू) को किसानों तक खाद की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 20 फरवरी को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एसपी मोहंती ने प्रदान किया। इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, संतोष पनामा, केके अग्रवाल, राज कुमार, मोहित केसरवानी, योगेश केसरवानी, अभिषेक केसरवानी व प्रिंस केसरवानी आदि ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...