किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे प्रमाणित बीज
कुशीनगर, सितम्बर 17 -- कुशीनगर। आगामी रबी सत्र 2026 में जिले के किसान भाइयों को गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों व अलसी के निःशुल्क बीज मिनीकिट तथा सामान्य वितरण कार्यक्रम में 50 प्रतिशत के अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था शासन स्तर से की गई है। जिला कृषि अधिकारी संजिव कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर संबंधित फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ई-लॉटरी के माध्यम से कृषक भाइयों का चयन कर रबी फसलों के बीजों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.