कोडरमा, दिसम्बर 27 -- चंदवारा। प्रखंड के दो पैक्स आरागारो व चंदवारा पश्चिमी के माध्यम से 15 दिसंबर से धान का क्रय किया जा रहा है। इसमें 24 दिसंबर तक आरागारो पैक्स में 20 किसानों से करीब 1207 क्विंटल धान की खरीदारी की गई, जिसमें 19 किसानों को 28 लाख का भुगतान किया जा चुका है। चंदवारा पश्चिमी पैक्स में 30 किसानों से करीब 1051 क्विंटल धान की खरीदारी की गई, जिसमें 19 किसानों के बीच 17 लाख का भुगतान किया जा चुका है। यह जानकारी चंदवारा एमओ ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...