भोपाल, अप्रैल 22 -- Mohan yadav Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। जमीन अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्टर में 33 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सिंचाई योजना में 135 गांव जोड़े जाएंगे। छात्रों को अगले पांच वर्षों में मुफ्त साइकिल दी जाएगी। 27 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया जाएगा।जमीन अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा एमपी कैबिनेट ने भूमि अधिग्रहण को लेकर अहम फैसला लिया। इसमें मुआवजे की दर बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब सरकारी परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि लेने पर किसानों को चार गुना के आधार पर भुगतान किया जाएगा। सरकार का मान...