किसानों को 24 घंटे में दें राशि राशि
लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली व आंधी-तूफान से फसल क्षति का आकलन कराते हुए 24 घंटे के अंदर प्रभावित किसानों को राहत राशि दी जाए।प्रमुख सचिव राजस्व ने शनिवार को समीक्षा करते हुए कहा कि प्राथमिकता पर राहत कामों को पूरा किया जाए। सभी डीएम प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत संवाद करें। राहत राशि बांटने के लिए बजट भरपूर है। इसके लिए 15 मार्च से अब तक 20 करोड़ रुपये दी जा चुकी है। बजट की कमी होने पर तुरंत मांग की जाए। राहत राशि वितरण कामों में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक विभिन्न जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली व आंधी-तूफान की चेतावनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.