लातेहार, मई 29 -- बेतला, प्रतिनिधि। मॉनसून करीब है।शुक्रवार को तेज आंधी के साथ रोहिणी नक्षत्र में पहली बार हुई हल्की बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशियाँ बिखेरने का काम किया है। वहीं रोहिणी नक्षत्र में बारिश होने से किसानों के मन में इसवर्ष खरीफ की खेती अच्छी होने की उम्मीद जगी है। पर अबतक सरकारी खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से वे काफी चिंतित-परेशान हैं। इसबारे में क्षेत्र के किसान सत्यनारायण सिंह,अजय सिंह,जयगोविंद मिस्त्री,रघुनाथ सिंह,जगनारायण सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि ने कहा कि ससमय सरकारी खाद-बीज मिलने से उन्हें खरीफ की खेती करने में काफी सहूलियत होगी। ऐसे में किसानों को सरकारी खाद-बीज मिलने का बेसब्री से इंतजार है। यह भी पढ़ें- बारिश से हरी सब्जियों की खेती प्रभावित यह भी पढ़ें- सुपौल : रोहिणी नक्षत्र में किसान खेंतों में गिराने लगे धान का...