सोनभद्र, जून 18 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन म्योरपुर संच के विभिन्न गांवों में युवाओं, युवतियों एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क कौशलयुक्त एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गुरुवार को ग्राम नौडीहा में एक दिवसीय जैविक खेती एवं जैव संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती और खेती आधारित ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रायोगिक प्रशिक्षण दिए गए। शिक्षकों ने गोबर से केंचुआ खाद तैयार करने, गोमूत्र एवं कषैले पत्तों से जैविक कीट नियंत्रक बनाने, गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन एवं शुद्ध मिट्टी से जीवामृत तैयार करने की विधि बताई। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती मृट्टी के लिए साबित हो रही व...