किसानों को सिखाई प्राकृतिक खेती की विधि
बहराइच, अगस्त 24 -- जरवलरोड। आईपीएल चीनी मिल परिसर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर सोमवार को प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 150 किसानों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को रसायनमुक्त खेती, कम लागत में बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के तरीके बताए। जीवामृत, बीजामृत सहित प्राकृतिक कृषि आदानों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत कम होने के साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी अविनाश गुप्ता, रेंजर ओमकार नाथ यादव, मिल प्रबंधक टीएस राणा, डॉ. आरवी राय, डॉ. पीएन पाण्डेय, हर्षित सिंह सहित कृषि विशेषज्ञ व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.