चंदौली, जुलाई 16 -- चंदौली, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों ने धान की रोपाई के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। किसानों ने नहरों के हेड पर पानी रोकने, बंधियों में मत्स्य पालन कर अतिक्रमण करने, बिजली के लो वोल्टेज की समस्या, उर्वरक की उपलब्धता, विन्ध्य एक्सप्रेस-वे पीरियोजना, गंदा नाला की सफाई आदि समस्याएं भी उठाई। जिलाधिकारी ने धान रोपाई के वर्तमान सीजन और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अमले को सख्त निर्देश दिया। कहा कि कृषि और सिंचाई से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Agra News: किसानों ने उठाई सिंचाई-उर्वरक के साथ गन्ना भुगतान की समस्या उन्होंने किसानों की शिकायतों...