संभल, अप्रैल 10 -- जिलेभर में मक्का की फसल में इस समय ड्राप ड्रेसिंग (पहली खाद) का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए गुरुवार को गाइडलाइन जारी कर दी है। अब प्रति हेक्टेयर किसानों को सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी ही उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान जनपद में करीब 40 हेक्टेयर में मक्का की खेती की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर जिला, तहसील और विकास खंड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां खाद के वितरण के बाद दुकानों और केंद्रों का निरीक्षण करेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। खाद बिक्री के दौरान विक्रेताओं को किसानों से जमीन से संबंधित खतौनी लेना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी खाद कंपनियां और थोक विक्रेता अब रियल टाइम एकनॉलेजमेंट करेंगे...