किसानों को सात नहीं तीन प्रतिशत ब्याज देना होगा
अमरोहा, मई 24 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिम्मेदार अफसरों से वार्ता की। डीएम डॉ.नितिन गौड़ की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान कई बिंदुओं पर सहमित भी बनी। इसमें जिला सहकारी बैंक से लोन लेने वाले किसानों से अब सात की जगह तीन प्रतिशत ही ब्याज लिए जाने की मांग पूरी होने पर किसान नेताओं ने खुशी जताई। वहीं अब वार्ता के सफल होने पर संगठन पदाधिकारियों ने एक जून को गजरौला में भानपुर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित किसान महापंचायत को भी स्थगित कर दिया।गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर बीते दिनों कलक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत का 25 मई को पंचायत का ऐलान जिला सहकारी बैंक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.