बागपत, जुलाई 3 -- बड़ौत। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बागपत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर अब भाजपा पूरे देश में चलवाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार उन्हें यूपी में चुनाव लड़वाकर केंद्र की राजनीति में भेजने की तैयारी कर रही है। योगी तीसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को सरकार नहीं, बल्कि आंदोलन ही बचा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। इससे देश का कृषि क्षेत्र गंभीर संकट में पड़ जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुवार को छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। राकेश टिकैत ने कहा ...