रुडकी, जनवरी 8 -- भगवानपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को किसान दिवस पर सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर किसानों को तमाम योजनाओं की जानकारियां दी। ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी में भगवानपुर कृषि इकाई प्रभारी दिनेश कुमार ने किसानों को फसलों के बीमा कराए जाने, फसलों की उत्पादकता बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए आधुनिक तरीकों को अपमाने से संबंधित जानकारी दी। कहा कि किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करके समय और श्रम की बचत कर सकते हैं। उन्नत बीजों का उपयोग करके हम फसलों की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। साथ ही उन्होंने अन्य कहीं महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.