बरेली, जुलाई 16 -- आंवला। दिल्ली मुख्यालय से आए इफको के तकनीकि निदेशक एके शर्मा ने कहा कि इफको की प्राथमिकता है कि किसानों को समय से और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध हो। आंवला इकाई में दो दिवसीय कैटलिस्ट पूल मीटिंग होना है, जिसमें उर्वरक गुणवत्ता और संयंत्र को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने एवं किसानों को समय से उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें फूलपुर और कलोल इकाई के 24 अधिकारी हिस्सा लेगें। वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान ने बताया कि समय से किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कैटलिस्ट पूल मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। मीटिंग में कम ऊर्जा खपत, पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्ता परक खाद का उत्पादन, किसान भाइयों के खेत तक समय से उर्वरक पहुंचने पर वार्ता होनी है। मीटिंग में इफको दिल्ली मुख्यालय से तकनीकि निद...