मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- फोटो कांटी। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कृषि सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें विधायक ई. अजीत कुमार ने किसानों की समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर करने का निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि समन्वयकों एवं कृषि सलाहकारों को दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय से खाद-बीज उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को किसानों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण करने तथा पंचायत स्तर पर कृषि चौपाल आयोजित कर किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि एप के माध्यम से जागरूक करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नल-जल, राशन, स्वास्थ्य व खाद की कालाबाजारी पर उठे सवाल बैठक में प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, बीडीओ किशन चंद्...