धनबाद, अप्रैल 28 -- झारखंड सरकार द्वारा डेयरी सेक्टर को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर गाय या भैंस उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे दूध उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। धनबाद जिले में लगभग 80 हजार पशुपालक इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना के लिए 1 मई से पशुपालन विभाग में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक पशुपालक अपने आवेदन विभाग में जमा कर सकते हैं। आवेदन के बाद विभाग द्वारा लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी में वर्ग के अनुसार विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। सामान्य वर्ग के किसानों को लगभग 25 प्रतिशत तक सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और मह...