किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग का दिया जाएगा प्रशिक्षण
कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। खरीफ सीजन से पहले किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में एक जून से 30 जून तक "खेत बचाओ अभियान" चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद के प्रयोग की जानकारी देंगी। कृषि विभाग के अनुसार, डीएपी और अन्य रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद का प्रयोग करने, खेती की लागत कम करने और भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक के प्रयोग से खेत बचाओ अभियान का हुआ शुभारंभअभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.