सीवान, फरवरी 27 -- दरौली। प्रखंड के दोन बुर्जुग गांव में गुरुवार को दोन बुर्जुग किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम के रिजनल डायरेक्टर अनिरुद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम है। जब किसान समूह बनाकर कार्य करते हैं तो उन्हें बाजार, भंडारण, प्रसंस्करण व उचित मूल्य दिलाने में आसानी होती है. एनसीडीसी की ओर से ऐसे संगठनों को तकनीकी और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके. उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती, सामूहिक विपणन व मूल्य संवर्धन की दिशा में आगे आने की अपील की। मुख्य कार्यपालक अभिषेक कुमार सिंह, हदयानंद पांडेय, अमित कुमार सिंह, अखिलेश्वर राय, आनंद प्र...