दरभंगा, मार्च 23 -- केवटी। केवटी विधानसभा क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण रबी फसलों और सब्जियों को हुए भारी नुकसान को लेकर विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने रविवार को मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा। विधायक ने अपने आवेदन में राज्य सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके। उन्होंने स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित क्षतिपूर्ति देने की अपील की है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार सरकार के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...