छपरा, दिसम्बर 15 -- केवीके मांझी में कृषि निर्यात पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 8 केवीके मांझी में आयोजित कृषि निर्यात प्रशिक्षण में शामिल किसान और संबोधित करते संबंधित अधिकारी दाउदपुर (मांझी)। कृषि विज्ञान केन्द्र, मांझी में एपीडा, पटना के सहयोग से कृषि निर्यात विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना व निर्यात की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और विपणन व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देनी थी। बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता ने इस विषय के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एपीडा, पटना के सहायक प्रबंधक देवानंद त्रिपाठी ने किसानों को एपीडा पंजीकरण, निर्यात-योग्य फसलों के चयन, मानकीकृत पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण एवं आवश...