हरदोई, जून 10 -- सवायजपुर। निजी कंपनी द्वारा सवायजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में कृषक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम के आयोजक विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रहे। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तथा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती, फसल उत्पादन बढ़ाने, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा नई कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। प्रायोजक डॉ. आरजी अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के उत्पादों के उपयोग से गन्ने की उपज में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रूपापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव तोमर, केन हेड अतीउल्ला सिद्दीकी, गन्ना समिति रूपापुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम सिंह, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश कुमार त्रिपाठी, शिवम तिवारी रहे।...