लोहरदगा, अप्रैल 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगाा किस्को स्थित एफपीसीएल के प्रशिक्षण भवन में प्रदान एवं झास्को लैम्पफ़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को किसानों को लाह की उन्नत और वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग दी गई। लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए कुल पांच लाख 70 हजार रूपए की अभिसरण राशि से 90 प्रतिशत अनुदान पर उपकरणों का वितरण भी किया गया। इस प्रशिक्षण में किस्को एफपीसीएल से जुड़े कुल 100 लाह उत्पादक किसानों ने भाग लिया, जो किस्को एवं कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे थे।किस्को प्रखंड के बड़चोरगाई, छोटचोरगाई, बगडू, सलैया और देवदरिया तथा कुडू प्रखंड के टिको और धवरा गांव के किसानों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती, कीट प्रबंधन, उचित समय पर छंटाई एवं उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तकनी...