सीतापुर, मार्च 19 -- अकबरपुर, संवाददाता। रेशम विकास विभाग की ओर से गुरूवार को मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत जिले की राजकीय रेशम फॉर्म नेरी पर रेशम मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें 205 रेशम की खेती करने वाले किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक निदेशक अमित रघुवंशी ने शहतूत पौधरोपण, उसके लाभ, योजना की गाइडलाइन तथा रेशम उत्पादन आदि की जानकारी दी। और रेशम कीटपालन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की सलाह दी। रेशम विकास अधिकारी सतीश कुमार व अनुरक्षक अमन सिंह ने भी शहतूत पौधरोपण, रेशम कीटपालन और शहतूत नर्सरी उत्पादन से संबंधित जानकारी व सावधानियां किसानों को बताई। इस दौरान ग्राम प्रधान मो. नूर हसन व सचिव ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...