नई दिल्ली, मार्च 23 -- अचानक बदले मौसम ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। देश के कई हिस्सों में तेज हवाएं या धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश लोगों की परीक्षा ले रही हैं। इस अप्रत्याशित मौसम ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं खेतों में खड़ी रबी की फसलों को काफी हद तक नुकसान भी पहुंचाया है। विशेष रूप से, गेहूं, चना, जीरा और सौंफ जैसी फसलें कटाई के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी थीं, लेकिन इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। वास्तव में, यह स्थिति किसानों के लिए दोहरी मार साबित होने वाली है। एक तो उनका उत्पादन घटता हुआ दिख रहा है, दूसरी ओर, उनकी आय कम हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस अचानक मौसमी बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का हाथ है। इसके कारण ही कई हिस्सों में त...