रामपुर, मार्च 3 -- जिले में 17 मार्च से सरकारी केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी केंद्रों की जियो टैगिंग पूरी हो चुकी है और केंद्रों पर बारदाना, कांटा, और बोरे आदि पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार लगभग 120 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए अभी तक 45 किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है। सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं 2585 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीदा जाएगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी का कहना है कि 17 मार्च से सभी केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...