रुडकी, मई 14 -- नारसन ब्लॉक सभागार में गुरुवार को आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और किसान सम्मान निधि की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए रासायनिक खाद व दवाओं के सीमित उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अजीत चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए इसी माह एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कविंद्र चौधरी ने किसानों को जैविक...