रामपुर, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर विकास भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ,उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा और अधीक्षक राजकीय उद्यान अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मुख्य विकास अ...