प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। जायद सीजन की बोवाई को बढ़ावा के लिए दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को उर्द और मूंग के बीज की सामान्य एवं मिनी किट मुफ्त में बांटी गई। इसके लिए जिले के सभी 23 राजकीय कृषि बीज भंडारों के किसानों को लाभान्वित किया गया।प्रति बीज भंडार लगभग चार क्विंटल बीज मिनी किट उपलब्ध कराया गया। अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि इस बार जायद सीजन की बोवाई के लिए कुल 111 क्विंटल उर्द-मूंग के बीज की सामान्य एवं मिनी किट किसानों को वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...