दरभंगा, मार्च 23 -- हायाघाट। विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने डीएम को पत्र लिखकर असामयिक बारिश से हुए फसल नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि हायाघाट व बहेड़ी प्रखंड में हुई असामयिक वर्षा के कारण गेहूं व मक्के की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। उन्होंने डीएम व डीएओ से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वेक्षण कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति में राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...