महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए कानून बनाने, ऋण माफी, श्रम संहिता, बिजली बिल को माफ करने की मांग सहित सहकारिता को निरस्त करने की मांग उठाई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से किसानों की मांगों को उठाया जा रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों के निस्तारण की सुध नहीं ली जा रही है। किसान आंदोलन की 5 वीं वर्षगांठ पर धरना प्रदर्शन किया गया है। एसकेएम को दिए गए लिखित आश्वासन का अब तक पालन नहीं किया गया। किसान बदहाली...