कानपुर, जून 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिले में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की गवर्निंग बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ वर्ष 2026-27 की जिला कार्ययोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।

आत्मा योजना का विवरण आत्मा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की जिला कृषि कार्ययोजना के लिए Rs.268.15 लाख की स्वीकृति दी गई। इसके तहत किसानों के खेतों पर विभिन्न फसलों के प्रदर्शन, फार्म स्कूलों के माध्यम से प्रशिक्षण और जिले, प्रदेश और अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सु...