सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र। उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कृषि विभाग से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नि:शुल्क मिनीकीट वितरित किया जाएगा। इसके लिए शासन से लक्ष्य प्राप्त हुआ है। किसानों को विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों के बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा मिल सके तथा किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कृषि विभाग द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुसार सावां, बाजरा, ज्वार, कोदों, रागी, काकून एवं कुटकी के मिनीकीट किसानों को वितरित किए जाएंगे। विभाग को सावां के 710 पैकेट, बाजरा के 3190 पैकेट, ज्वार के 1250 पैकेट, कोदों के 500 पैकेट, रागी के 1100 पैकेट, काकून के 30 पैकेट तथा कुटकी के 05 पैकेट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन ट...