चंदौली, सितम्बर 25 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बीज गोदाम पर रबी सीजन के गेहूं और जौ के बीज की बुकिंग के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। 30 सितंबर तक पंजीयन प्रक्रिया चलेगी। बीज गोदाम प्रभारी गौतम कुमार मौर्य ने बताया कि किसानों को गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। प्रति एकड़ 40 किलो बीज दिया जाएगा, एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक बीज मिलेगा। एक बोरी 20 किलो की होगी। यह बीज सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका किसान सम्मान निधि में पंजीयन है और उन्हें सम्मान निधि मिल रही है। बुकिंग के लिए आधार कार्ड, पासबुक और मोबाइल नंबर जरूरी है।उन्होंने बताया कि कुल 6420 पैकेट का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 5400 बोरी की बुकिंग हो चुकी है। रोजाना किसान पंजीयन के लिए पहुंच रहे हैं। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर 1 अक्टूबर को लॉटरी सिस्ट...