बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर संवाददाता। निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत जिले के किसानों को उर्द और मूंग के उन्नत किस्म के बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण लाभार्थियों का चयन अब पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि कृषि निदेशालय के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विकास भवन सभागार में दोपहर 1 बजे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की मौजूदगी में ई-लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन संख्या अधिक होने के कारण निष्पक्षता बनाए रखने को लेकर ई-लॉटरी का निर्णय लिया गया है, ताकि पात्र किसानों को समान अवसर मिल सके और बीज वितरण में पारदर्शिता बनी रहे...