किशनगंज, दिसम्बर 8 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया स्थित डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में किसानों को ड्रैगन की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को ड्रैगन फ्रूट की खेती पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. के. सत्यनारायण, डॉ. संजय सहाय, डॉ. स्वराज दत्ता, डॉ. बिरेंद्र प्रसाद, डॉ. मो. शमीम एवं अन्य किसानों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय की ओर से किसानों को ड्रैगन फ्रूट (कमलम) की उन्नत खेती तकनीक, प्रसंस्करण, विपणन और उद्यमिता विकास के उद्देश्य से पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र के किसानों को उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.