अररिया, फरवरी 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा व सिकटी के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों ने बुधवार को पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल से उनके बटराहा स्थित आवास पर जाकर मिले। इस दौरान नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों ने विधायक को माला पहनाकर मुंह मिठा कराया। वहीं विधायक ने भी सभी को सम्मानित किया। विधायक ने पैक्स अध्यक्षों बधाई देते हुए कहा कि किसानों को मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराना सुनिश्चित करें। किसानों की आय बढ़ाने व पारदर्शी खरीद विक्री व्यवस्था सुनिश्चित कर ही कृषि विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। मौके पर संजीत कुमार सिंह, योगिन्द्र विश्वास, रंजीत कुमार मंडल, रामवेणी गुप्ता, संजीव कुमार अकेला आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...