गुड़गांव, अप्रैल 3 -- सोहना। किसानों को मार्केट कमेटी कार्यालय में खुली अटल रसोई में मात्र 10 रुपये में भरपेट खाना खाने के लिए मंडी परिसर में माइक से प्रचार-प्रसार करके जानकारी शुक्रवार को दी गई। ताकि अपनी फसल को बिक्री कराने के लिए आने वाले किसान पूरा दिन भूखा न रहे। स्थानीय अनाज मंडी में अपनी गेहूं व सरसों की फसल को बिक्री के लिए लेकर आने वाला किसान खरीद होने तक भूखे पेट न रहे। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई अटल रसोई में मात्र 10 रुपये में भरपेट खाना खाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसान के अलावा पल्लेदार(मजदूर) और आम नागरिकों के लिए भी अटल कैंटिन में भरपेट खाना खाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उक्त रसोई में अधिक से अधिक लोग दोपहर का खाना खाए। इसके लिए मार्केट कमेटी प्रशासन के द्वारा अनाज मंडी में काम करने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.