मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि, सिंचाई, बिजली, उद्यान एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। किसानों द्वारा विद्युत संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। यह भी पढ़ें- मसूर क्रय केन्द्र पर गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई किसा...