बदायूं, दिसम्बर 22 -- बिसौली, संवाददाता। जिला कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन की सभा का आयोजन एमजी ग्रीन रिजॉर्ट, मुड़िया में किया गया। आयोजन में प्रदेश व देशभर के कोल्ड स्टोरेज उद्योग से जुड़े पदाधिकारी और शीतगृह स्वामी शामिल हुए। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन जिंदल, सचिव रामचंद्र अग्रवाल एवं उत्तर प्रदेश के सचिव यश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने किया। जिला सचिव विनय वासनी ने संगठन की 25 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। सभा में प्रदेश के 34 जिलों से 350 शीतगृह स्वामी तथा 50 से अ...