रामपुर, मई 12 -- बिलासपुर। भाकियू महात्मा टिकैत ने बिलारी टोल प्लाजा प्रकरण में कड़ा रुख अपनाते हुए जेल भेजे गए किसानों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। मंगलवार को यूनियन के जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में नगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला महासचिव ने कहा कि बीती 8 मई को बिलारी टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मियों द्वारा किसानों के साथ की गई अभद्रता और उसके बाद उन पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि इस संबंध में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीयध्यक्ष के नेतृत्व में डीआईजी मुरादाबाद से मिला था। डीआईजी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच ...