सीतापुर, फरवरी 27 -- बिसवां संवाददाता। दी सेक्सरिया बिसवां शुगर फैक्ट्री लिमिटेड की ओर से सांडा सर्किल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानो को बसंत कालीन गन्ना बुवाई को लेकर जागरुक किया गया। गन्ना महाप्रबंधक डॉ. अनूप कुमार ने किसानों को गन्ना बुआई विधि भूमि उपचार, प्रजातियों का चयन, दो आंख के टुकड़े काटने ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई एवं अतिरिक्त आय हेतु सह फसल लेने के बारे में बताया। सांडा के बोहरा भवानीपुर व सरैया मिर्जापुर में किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. अनूप ने कहा कि गन्ना वह फसल है, जिसका मूल्य निश्चित है। उत्पादन वैज्ञानिक तरीके से खेती करके आप बढ़ा सकते हैं। इस फसल में कभी भी नुकसान की गुंजाइश नहीं है। वैज्ञानित तरीका अपना कर अच्छी प्रजातियों की बुवाई करके अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बसंत कालीन गन्ना बुवाई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.