सीतामढ़ी, जून 20 -- प्रलयंकर सुरसंड। कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को सुरसंड प्रखंड के हर्री दुलारपुर गांव में "खेत बचाओ अभियान" के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- किसानों को बताए गए प्राकृतिक खेती के उपायकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन उपप्रमुख नीलम देवी, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. मनोहर पंजीकार एवं पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. किंकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपप्रमुख नीलम देवी ने कहा कि रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से कृषि भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हुयी है। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों का मुनाफा घटता जा रह...