बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। चिरंजीवीपुर पंचायत के तेमुहां दुग्ध समिति परिसर में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से बासंतिक रबी महाअभियान 2025 के तहत कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक स्वाति कुमारी ने किसानों को रबी मौसम की उन्नत खेती तकनीक, फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। सहायक कृषि तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच नियमित रुप से करवानी चाहिए। खेतों में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग करने से बचना चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आज खेतों में अधिक से अधिक बर्मी कम्पोस्ट व अन्य जैविक खादों का इस्तेमाल करने की जरूरत है। उन्होंने बीज उपचार, उर्वरक प्रब...