इटावा औरैया, मार्च 7 -- इटावा। किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से भरथना के कृषि प्रसार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव, नई तकनीकों और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने, उन्नत किस्म के बीजों के प्रयोग तथा फसलों की बेहतर देखभाल के तरीकों के बारे में जानकारी दी। एलसीडी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि किसान इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।कार्यक्रम में दिलीप कुमार एडीओ एजी, करिश्मा बीज गोदाम प्रभारी, रघुपाल सिंह प्राविधिक सहायक, देवेश कुमार टीएसी, विजय पाल बीटीएम, दिनेश कुमार उपस्थित रहे। क...