कन्नौज, दिसम्बर 12 -- तालग्राम, संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा आयोजित द मिलियन फार्मर स्कूल में विशेषज्ञों ने किसानों को रबी फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक खेती तकनीक अपनाने की सलाह दी। पिड़ारीखेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर देवेश कुमार ने गेहूं, चना, मसूर जैसी दलहन फसलों तथा सरसों व अलसी जैसी तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, बीज उपचार और समय से बुआई के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, हरी खाद के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समयबद्ध सिंचाई और मिट्टी परीक्षण के आधार पर खाद की मात्रा तय करने की सलाह दी। मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने पर भी जोर दिया। गोष्ठी में किसानों की समस्याएं सुनी गईं और कीट-रोग नियंत्रण के सरल व सस्ते उपाय बताए गए। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.