किसानों को बड़ी राहत देने जा रही योगी कैबिनेट, अनुपूरक बजट समेत इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
लखनऊ, अगस्त 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार सुबह 9.30 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगी। इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिल सकती है। अनुपूरक बजट को मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल है। जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे तक वाया बुलंदशहर के प्राक्कलन को मंजूरी से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट में ऱखा जाएगा। यह प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन का होगा और इसकी लंबाई 74.67 किलोमीटर होगी। वहीं प्रदेश में मदरसे कामिल व फाजिल की डिग्री नहीं दे सकेंगे। इस संबंध में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.