मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद के समस्त भूमिधर किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। बिना आईडी के आगामी पीएम किसान किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है। फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने के लिए 06 से 15 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर कृषि विभाग/पंचायत विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अनुरोध है कि तत्काल अपने-अपने ग्राम पंचायत भवन पर पहुंच कर अपनी फार्मर आईडी तैयार कराना सुनिश्चित करायें। इसके अतिरिक्त किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री यूपी एप पर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते है अथवा आधार कार्ड, समस्त खतौनी एवं आधार से पंजीकृत मोबाइल नम्बर के साथ अपने किसी भी नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर अप...