धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में तेज बारिश के बाद कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद प्रभावित फसलों में दो प्रतिशत यूरिया का छिड़काव करने से पौधे को रिकवरी में मदद मिल सकती है। हालांकि किसानों को अगले दो दिनों तक किसी प्रकार का रासायनिक छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई। विभाग ने खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि फफूंद रोग और सड़न की समस्या से बचाव हो सके। ओलावृष्टि का सबसे अधिक असर आम, टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसलों पर पड़ने की आशंका है, जिससे फूल और फल झड़ सकते हैं। कृषि विभाग ने दलहन फसल में फफूंद रोग की संभावना जताई है। गन्ना व अमरूद के पौधे को गिरने से बचाने के लिए सहारा देने की सलाह दी गई। पशुपालकों को मवेशियों और मधुमक्खी के बक्से को भी सुरक...